Let's Create! Pottery 2 एक सुकूनदायक फुरसतिया गेम है, जिसमें आप मिट्टी के अद्भुत बर्तन गढ़ते हैं और उन्हें सबसे ज्यादा बोली लगानेवाले व्यक्ति को बेचते हैं।
इस गेम में दो अलग-अलग प्रकार की कार्यविधियाँ होती हैं: दैनिक चुनौतियाँ एवं सैन्डबॉक्स मोड। दैनिक चुनौतियों वाली कार्यविधि में आपको एक बर्तन की छवि दी जाती है। आपका लक्ष्य होता है अपनी मिट्टी को चाक पर आकार देना और उसे छवि जैसा स्वरूप देना। ऐसा करने के लिए, आपको मिट्टी को नियंत्रित करना सीखना होगा, ठीक उसी तरह जैसे कि वास्तविक जीवन में किया जाता है, यानी मिट्टी के कुछ हिस्से को चौड़ा करना और कुछ हिस्से को पतला करना तथा विभिन्न आकृतियों के साथ खेलते रहना जब तक छवि में दर्शायी गयी आकृति वाला बर्तन न बन जाए।
छवि के अनुसार बर्तन के हिस्सों को एक-एक कर सही ढंग से आकार देने के क्रम में उपयुक्त ढंग से गढ़े गये हिस्सों को पूर्ण चिन्हित कर दिया जाएगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा बर्तन सटीक ढंग से तैयार न हो जाए। जब सारे हिस्से सही ढंग से पूर्ण चिन्हित हो जाएँगे तो आप उस स्तर को सफलतापूर्वक पार कर जाएँगे और आप अपना पुरस्कार हासिल कर सकते हैं।
बर्तन को आकार देने के बाद आप उसे पेंट कर सकते हैं और अलग-अलग डिजाइनों तथा रंगों से उसे चमका सकते हैं और फिर उसे अपने शेल्फ पर रख सकते हैं। यदि आप चाहें तो उन बर्तनों को बिना चमकाये हुए भी रख सकते हैं।
Let's Create! Pottery 2 एक फुरसतिया गेम है, जिसकी अवधारणा सरल है। यह मजेदार तो है ही, आपको सुकून के क्षण भी देता है। आपको बस बर्तन गढ़ने होते हैं, वह भी बिना अपने हाथों को गंदा किये ही।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
इस खेल में मेरी टिप्पणी अनुभाग काम नहीं कर रहा है। पहले यह काम कर रहा था, लेकिन वर्तमान में नहीं। क्या मैं जान सकता हूँ कि क्यों?और देखें